विवेक अग्निहोत्री ने “ब्रह्मास्त्र” पर साधा निशाना, बोले – “बॉलीवुड में सबकुछ दिखावा”

अटपटी खबरें मनोरंजन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज़ होते ही सिनेमाघरों में हलचल मच गई है| दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म के मिक्स रिव्यु आए हैं| ब्रह्मास्त्र के चर्चे लम्बे समय से हो रहे थे| इसके रिलीज़  होने के बाद धड़ल्ले से इसकी टिकट बुक की जा रही है| लेकिन अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इसे लेकर काफी विवादित दावा कर दिया है|

विवेक अग्निहोत्री के नए ट्वीट के मुताबिक बॉलीवुड में बहुत झूठ और दिखावा है| इसी के साथ उन्होंने एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें कहा गया है कि   ‘ब्रह्मास्त्र’ की वजह से सिनेमा चेन पीवीआर और आईनॉक्स को 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है| माना जा रहा कि मिक्स रिएक्शन के साथ शुरुआत करने वाली ‘ब्रह्मास्त्र’, इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी| हालांकि विवेक ने जो रिपोर्ट शेयर की है उसमें कुछ और ही लिखा हुआ है| इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को मिले खराब रिव्यू के चलते थिएटर चेन पीवीआर और आईनॉक्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है| रिपोर्ट्स हैं कि अयान मुखर्जी की ये फिल्म 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी है| हालांकि दोनों ही थिएटर चेनों ने इस फिल्म की वजह से 800 करोड़ रुपये खो दिए हैं| इसी बात को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है| अपने ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, ‘दिक्कत ये है कि बॉलीवुड में सबकुछ दिखावे पर चलता है और कोई भी इसका जवाबदेह नहीं है| कोई भी इंडस्ट्री, जो अनुसंधान और विकास में 0% निवेश करती है और सितारों पर 70-80% पैसा बर्बाद करती है, सर्वाइव नहीं कर सकती|’ ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ अयान मुखर्जी की तीन पार्ट वाली फैंटसी फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म है| इसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने काम किया है| फिल्म की कहानी शिवा नाम के लड़के पर आधारित है, जो अग्नि और अस्त्र है और अपनी सच्चाई नहीं जानता|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *