आशूब होता है धनतेरस पे ,घर मे खाली बर्तनों का आगमन

धर्म

हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की तेहरवी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतरेस 23 अक्टूबर दो दिन मे मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस की पूजा 22 अक्टूबर को ही सर्वमान्य है जबकि खरीदारी दोनों दिन की जा सकती है।

धनतेरस वाले दिन सोना-चांदी, धनिया, झाड़ू और नई चीजों को खरीदने का खास महत्व मन्ना जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धनवंतरी प्रसन्न के प्रसन्न होने की मान्यता है। धनतेरस पर बहुत लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं। धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों को अमृत कलश के समान माना जाता है। लेकिन क्या आप जानके हैं कि धनतरेस पर खरीदे बर्तनों में आप कौन-सी चीजों को डालकर ला सकते हैं।

धनतेरस के दिन अगर आप कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसमें जल भरकर ला सकते हैं। इसके अलावा उसमें दूध या शहद भी ला सकते हैं। बर्तनों में सात प्रकार के अनाज लाना भी शुभ माना गया है। जैसे जौ, सफेद तिल, काला चना, मूंग, धान या मसूर दाल आदि ला सकते हैं।

धनतेरस के दिन स्टील या प्लास्टिक के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन पीतल या किसी शुद्ध धातु से बने बर्तन ही खरीदने चाहिए। स्टील को लोहे और कार्बन के मिश्रण से बनाया जाता है। इसलिए इसे अशुद्ध धातु माना गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *