ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रसवे पर एक और बार युवक हुए एक्सीडेंट का शिकार। एक्सीडेंट का कारण गाड़ी की तेज़ स्पीड़ बताई जा रही है। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि ड्राइवर ने अपनी जान उसी समय खो दी।जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ वह कोई मामूली गाडी नहीं थी। वह बी.एम.डब्ल्यू की स्पोर्टस कार थी। कार में दो युवक सवार थे, जिसमें से एक की मृत्यु उसी समय हो गई। उसमें से एक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है , लेकिन अभी भी उसकी हालत नाज़ुक है।
ये दुर्घटना थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास की है। आपको बता दें कि कार चालक भरत हरियाणा का रहने वाला है। वह अपने दोस्त गौरव के साथ आगरा की ओर यमुना एक्सप्रसवे से जा रहा था। न जाने कैसे , उन्होंने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया और वे यमुना एक्सप्रसवे से 20 फीट नीचे जा गिरे। ये घटना आज सुबह 8.30 के बजे घटित हुई। गाड़ी इतनी बुरी तरह से गिरी थी कि गाडी के टुकडे-टुकडे हो गए थे, यहाँ तक कि भरत जो कि कार चला रहे थे , उनका मृत शरीर भी पुलिस को टुकड़ो में मिला। गौरव को कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है।पुलिस का कहना है कि कार की गति काफ़ि तेज थी जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई और नीचे जा गिरी।