बॉलिवुड़ अभिनेत्रियां जो इस बार मानाएंगी अपना पहला करवा चौथ

मनोरंजन

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती है। इसलिए हिंदू समाज में इस व्रत को खास माना गया है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022, गुरूवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं करवा चौथ पर व्रत रखती हैं, पूजा करती हैं और कथा इस व्रत की कथा भी सुनती हैं। अब बात करें बॉलीवुड की तो ऐसी बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जो इस बार अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखने वाली हैं।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को अभिनेता विक्की कौशल से शादी रचाई थी। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है, जिसे वह सेलिब्रेट करेंगी।

आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी इस साल शादी के बाद पहला करवा चौथ है। आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी।

मौनी रॉय

अपनी हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में बनी हुईं अभिनेत्री मौनी रॉय के लिए भी इस साल करवा चौथ का त्यौहार बहुत खास है। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है। मौनी रॉय ने इसी साल 27 जनवरी 2022 में सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी।

शीतल ठाकुर

अभिनेत्री शीतल ठाकुर भी इस साल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। शीतल ठाकुर ने इसी साल 14 फरवरी को अभिनेता विक्रांत मैसी से शादी रचाई थी।

ऋचा चड्ढा

नई नवेली दुल्हन बनी ऋचा चड्ढा ने हाल ही 4 अक्टूबर को अभिनेता अली फजल से शादी रचाई है और इस साल शादी के बाद उनका पहला करवा चौथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *