बेंगलुरू में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है ।इसी बारिश के कारण एक युवती ने अपना जान गँवा दी ।इस मौत का कारण केवल भारी बारिश नहीं थी बल्कि प्रशासन व्दारा दिखाई गई लापरवाही भी थी। बेंगलुरू में जगह-जगह पानी भर चुका है।कई जगहों पर तो घुटनों तक पानी भर चुका है, लोगों ने इस बात की शिकायत कई बार की लेकिन प्रशासन ने अंदेखा कर दिया। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को आने-जाने में बहुत दिक्कतें आ रही है।
ऐसी ही एक समस्या का सामना 23 वर्षिय अखिला कर रही थी। वो रात को व्याटफील्ड इलाके से अपने घर लौट रही थी। व्याटफील्ड में घुटने तक पानी भरा होने के कारण उसे स्कूटी चलाने में परेशानी हो रही थी। तो वह मयूरा बेकरी के पास उतरी और स्कूटी को पैदल ही ले जाने लगी। पानी अधिक होने के कारण उसका संतुलन बिगड गया। खुद को नीचे गिरने से बचाने के लिए उसने बिजली के खंभे का इस्तेमाल किया। खंभे में लाइट चालु थी जिसके कारण अखिला को बहुत तेज झटका लगा और उसकी मृत्यु हो गई।
अखिला की बहन ने कहा कि “पानी रुका होने के कारण वह सुरक्षित स्थान पर आने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद वह नीचे गिर गई। वह कुछ सहारा चाहती थी और बिजली के खंभे से चिपकी रही। यह सुरक्षित नहीं था। लोग उसकी मदद करने से भी डर रहे थे। उसे करंट लगा था। जब तक सारे तार काटे गए तब तक देर हो चुकी थी।जब तक हम उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी प्लस, शरीर के सभी अंग स्थिर थे। हम उसे मणिपाल के बेहतर अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि 30 मिनट पहले वो मर चुकी है। वह एक सुशिक्षित ग्रेजुएट थी। उसे पास के एक संगीत विद्यालय में अच्छी नौकरी मिल गई थी। वह खुश थी। वह हमारे घर में बेटे की तरह थी क्योंकि मेरा भाई शारीरिक रूप से विकलांग है। इसलिए हम उस पर भरोसा करते थे, वो हम सबकी मदद करती थी।