हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कपूर परिवार का रुतबा क्या है वो तो हर कोई अच्छे से जनता है | परिवार का हर सदस्य मानो सुपरस्टार है | हर किसी ने अपनी मेहनत से एक अलग मुकाम हासिल किया है | लेकिन कपूर परिवार की बेटियों की बात करें तो सिर्फ करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने ही इंडस्ट्री में कदम रखा जबकि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी एक्टिंग से दूर ही रहीं | हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर के बारे में जो अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रही लेकिन फिर भी खुद को फिल्मों से दूर ही रखा |
भले ही रिद्धिमा कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कभी कदम नहीं रखा लेकिन क्या आप जानते हैं | की कम उम्र में ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे | 16-17 साल की उम्र में जब वो लंदन में पढ़ाई कर रही थीं | तभी उन्हें काफी फिल्मों के ऑफर आये थे | जब वो लंदन से लौटीं तो इसके बारे में उनकी मां ने उन्हें बताया लेकिन रिद्धिमा कभी भी एक्टिंग में ना तो दिलसच्पी रखती थीं और ना ही फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ ज्यादा जानती थीं | लंदन से लौटते ही उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी कर ली और अपने परिवार में बिजी हो गई |
